, ,

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ:- लखनऊ ने घोषित किया टीम व कप्तान का नाम, जानें क्या नाम है टीम का?

Posted by

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को आधिकारिक तौर पर अपने कप्तान बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी| गौतम गंभीर काफी पहले से ही बतौर मेंटोर टीम से जुड़ चुके है| 

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ:- लखनऊ ने घोषित किया टीम व कप्तान का नाम, जानें क्या नाम है टीम का?

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पहली बार हिस्सा लेने वाली लखनऊ टीम ने अपने नाम की घोषणा कर दी है | संजीव गोयनका ग्रुप ने 24 जनवरी 2022 को ट्विटर हैंडल पर अपनी टीम का नाम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ (Lucknow Super Giants) की घोषणा की| 


लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को आधिकारिक तौर पर अपने कप्तान बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी| गौतम गंभीर काफी पहले से ही बतौर मेंटोर टीम से जुड़ चुके है| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सत्र में शिरकत करने वाली दो फ्रेंचाइजी में से एक लखनऊ टीम का नामकरण हो गया है| 

आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है|  वहीं, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को 5625 करोड़ रुपये में खरीदा है| 

READ IN ENGLISH: Click Here

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के नाम के लिए सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता रखी| उन्होंने इसका नाम ‘नाम बनाओ और नाम कमाओ’ रखा था| संजीव गोयनका ने कहा कि इसके जरिए लाखों मैसेज हम तक पहुंचे तथा इसी के आधार पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही कि हमने अपनी टीम का नाम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ रखा है| 

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है| इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है| जबकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है| इसके अलावा अहमदाबाद ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी साइन किया है| 

Find More IPL 2022 News

News Keywords:- 

Lucknow Super Giants,KL Rahul,IPL 2022,Lucknow franchise Name,  Ipl 2022, lucknow franchise, owner, reveals, the name, lucknow team, this franchise, will be known, name, lucknow super giants, rpsg group, kl rahul, gautam gambhir,ahmedabad ipl team, best franchise in india, best food franchise in india,ipl 2022 schedule, ipl 2022 points table, ipl 2022 csk, ipl 2022 ahmedabad, ipl 2022 schedule pdf, ipl 2022 players name list, 10 teams in ipl 2022, ipl 2022 rcb team players list  लखनऊ सुपर जॉइंट्स, लखनऊ आइपीएल टीम,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *