,

International Anti Corruption Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस?

Posted by

 International Anti Corruption Day 2021: अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2021 सभी के अधिकारों और जिम्मेदारियों को उजागर करना चाहता है – जिसमें राज्य, सरकारी अधिकारी, … 

 

International Anti Corruption Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस?

International Anti Corruption Day 2021: प्रति वर्ष विश्व स्तर पर 09 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है| भ्रष्टाचार सबसे जटिल सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं में से एक है इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरुकता फैलाना है|

इस दिवस पर सभी सरकारी, प्राइवेट, गैर-सरकारी सस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं| संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) एवं ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय इस कार्यक्रम को आयोजित कराने वाली विशेष संस्थाएं हैं|

READ IN ENGLISH

महत्व

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व है कि किसी को भ्रष्टाचार कैसे और क्यों बचना चाहिए| ये दिन भी भ्रष्टाचार-रोधी समूहों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इस अंतरराष्‍ट्रीय संधि का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को कम करने के लिए सदस्‍य राष्‍ट्रों में कानून-व्यवस्था को लागू करना था|

थीम

यह अभियान भ्रष्टाचार का मुकाबला करने, अधिकारियों को अवैध रूप से धन लेने से रोकने के लिए चलाया गया था| इसका थीम “आपका अधिकार, आपकी भूमिका: भ्रष्टाचार को न कहें” (Your right, your role: say no to corruption) निर्धारित किया गया था|

इतिहास

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाने के लिए दिसंबर 2003 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने यूनाइटेड नेशनल कन्वेंशन अगेन्स्ट करप्शन (UNCAC) पारित किया गया था| जो 31 अक्टूबर, 2003 को तैयार हुआ था| संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्‍ट्रों ने इस संधि पर 9 दिसंबर को हस्ताक्षर किया था| जबकि भारत 9 दिसंबर, 2006 को इससे जुड़ा था| 


Find More Important Days News  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *