, ,

BJP Foundation Day 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

Posted by

 BJP Foundation Day 2022: स्‍थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी| स्थापना के समय अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवानी प्रमुख नेता थे| 

BJP Foundation Day 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

BJP Foundation Day 2022: भारतीय जनता पार्टी 06 अप्रैल 2022 को अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है| इस अवसर पर प्रत्येक राज्य और जिले में पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा के झंडे फहराए गए है| बीजेपी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 हुई थी| जिसके बाद अपने पहले आम चुनाव 1984 में दो सीटों पर सिमटने वाली पार्टी अब पूर्ण बहुमत के साथ सता में है|  

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस तीन और वजहों से महत्वपूर्ण है| पहला कारण है कि इस समय हम देश की आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं| दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर है| तीसरा कारण कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं|

Read In English: CLICK HERE

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है| उन्होंने कहा कि भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है. इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है| 

 

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना: 

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल वर्ष 1980 में हुई थी| यह इससे पहले भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्‍थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी| स्थापना के समय अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवानी प्रमुख नेता थे|

Find More Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *