,

UP CM Yogi Adityanath: दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, ये दिग्गज शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में

Posted by

 UP CM Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बीजेपी ने 403 विधानसभा सीटों में अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की|

UP CM Yogi Adityanath: दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, ये दिग्गज शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में

UP CM Oath Ceremony 2022: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 25 मार्च 2022 को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे| योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे| जिसके लिए योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से निमंत्रण भेजा गया है|

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च 2022 को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें| लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने वाले हैं| योगी आदित्यनाथ वर्ष 2017 में पहली बार उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री बने थे|

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बीजेपी ने 403 विधानसभा सीटों में अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की| उत्तर प्रदेश में तीन दशकों के बाद ऐसा हो रहा है कि कोई व्यक्ति दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बतौर लगातार दूसरी बार शपथ ले रहा है| 

READ IN ENGLISH: Click Here

ये दिग्गज शामिल होंगे शपथ ग्रहण समारोह में 

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे| इस समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री, पांच राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है| इसके अतिरिक्त रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानी, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, बाबा रामदेव, आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपतियों को भी न्यौता भेजा गया है. आपको बता दें कि विपक्ष के दिग्गज नेताओं को भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण गया है|

विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है उनमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती शामिल हैं| योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह हेतु कई फिल्मी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है| 

Find More State News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *