,

Obituaries News: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हुआ

Posted by

 Shane Warne passes away: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए| इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया| डॉक्टरों के सभी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका|

Obituaries News: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हुआ

Shane Warne passes away: विश्व के बेहतरीन लेग स्पिनर आस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वार्न का 04 मार्च 2022 को 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी निधन हुआ था|

  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बेसुध पाए गए| इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया| डॉक्टरों के सभी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका|

शेन वॉर्न का जीवन:- 

शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के खिलाफ साल 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया| जबकि अपना आखिरी टेस्ट मैच (last test match) जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था|

READ IN ENGLISH:- Click Here

शेन वार्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को आस्ट्रेलिया में हुआ था| उन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए साल 1992 से लेकर साल 2007 तक क्रिकेट खेली| उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 145 टेस्ट मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 708 विकेट चटकाए| जबकि वॉर्न ने साल 1993 से साल 2005 तक 194 वनडे में 293 विकेट लिये|

 

शेन वार्न ने साल 1993 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट क्रिकेट की अपनी पहली गेंद से माइक गैटिंग को पैरों के बीच से गेंद निकालकर आउट किया था| उनकी इस गेंद को ‘बॉल ऑफ़ दि सेंचुरी’ कहा जाता है| वे ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे में नेतृत्व किया था| इसके अतिरिक्त वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 55 मैच खेले थे| उन्होंने साल 2008 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को पहला खिताब दिलाया था|

Find More Obituaries News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *