, ,

Union Budget 2022: क्या मिलेगा आम जनता को बजट से?

Posted by

 Union Budget 2022:  केंद्रीय बजट आज (01 फरवरी 2022) सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा|

Union Budget 2022: क्या मिलेगा आम जनता को बजट से?

Union Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी 2022 को अपना चौथा बजट पेश करेंगी| बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से 31 जनवरी 2022 को हुई थी| इस साल भी गत वर्ष की तरह केंद्रीय बजट पेपरलेस पेश किया जाएगा|

केंद्रीय बजट आज (01 फरवरी 2022) सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा| बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी के बीच, जबकि बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक चलेगा| 

READ IN ENGLISH: Click Here

आर्थिक समीक्षा:

आर्थिक समीक्षा बजट से एक दिन पहले संसद में पेश की जाती है| समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया| अगले वित्त वर्ष के बारे में कहा गया कि अर्थव्यवस्था के बढ़ने की दर कुछ कम होकर 8 से 8.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है|

इस बार मोदी सरकार अपना 10वां बजट बजट पेश कर रही है जबकि दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट कर रही है| कोरोना वायरस महामारी के बीच आ रहे बजट से आम आदमी से लेकर कारोबारी, व्‍यापारी तथा किसान तक सभी को कुछ न कुछ उम्‍मीदें हैं| देखते है कि आम जनता के लिए मोदी सरकार क्या देती है बजट में?

पहला बजट:

भारत में पहली बार 07 अप्रैल 1860 को बजट पेश किया गया था| उस वक्त ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री एवं राजनेता जेम्स विल्सन ने इसे ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था| स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने पेश किया|

Find More Economy News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *