,

International News: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की

Posted by

 Russia-Ukraine Crisis: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की| इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के विरुद्ध रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है|

International News: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की
Russia’s Putin announces military operation in Ukraine

Russia-Ukraine Crisis: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्र डोनाबास की रक्षा हेतु सैन्य कार्रवाई (military operation) की घोषणा कर दी है| इन रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने अपने बयान में कहा है कि यूक्रेन-रूस युद्ध को अब और ज्यादा टाला नहीं जा सकता है|

संयुक्त राष्ट्र की प्रार्थना: 

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इस घोषणा के बाद पुतिन से युद्ध रोकने की अपील करते हुए कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन ने देश में असैन्य उड़ानों पर रोक लगा दी है|

READ IN ENGLISH:- Click Here

बाइडेन का बयान: 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पूरी दुनिया युक्रेन के साथ है और उनके लिए प्रार्थना कर रही है| उन्होंने आगे कहा कि रूसी सेना की ओर से उन पर बिना उकसावे के एकतरफा कार्रवाई की जा रही है| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के कदम को देखते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की|

भारत ने रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद शांति की अपील की| गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों दोनेत्सक एवं लुहांस्क को स्वतंत्र देशों का दर्जा दे दिया था तथा रूसी सेना को वहां जाने का आदेश दिया था| वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पुतिन के इस कदम की आलोचना की|  

Find More International News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *