,

Republic Day Parade 2022: राजपथ पर आज दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की नई झलक

Posted by

Republic Day Parade 2022: दिल्ली के राजपथ पर प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर परेड आयोजित की जाती है| इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई जाएगी|  

Republic Day Parade 2022

Republic Day Parade 2022: प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के भिन्न-भिन्न राज्यों की झांकियां दिखाई जाती हैं| इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई जाएगी| 

आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था| इस महत्वपूर्ण मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन किया जाता है| देश की सैन्य शक्ति और एकता-अखंडता की शक्ति की झलक आज देश के कोने-कोने में देखने को मिल रही है| 

 

इस वर्ष भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| भारत को वर्ष 1947 में स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन तीन साल के बाद 26 जनवरी, 1950 में भारत में संविधान लागू हुआ| इस कारण से प्रति वर्ष 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

नेशनल वॉर मेमोरियल: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड के शुरू होने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर माल्यार्पण करके देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे|  भारतीय सेना की छह पैदल टुकड़ियां राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट भी इसमें भाग लेंगी| भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा| 

पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था| इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था तथा भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था| तब से प्रति वर्ष 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है| 

Find More National News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *