Guru Gobind Singh Jayanti 2022: 09 जनवरी, गुरु गोविंद सिंहजी के महान संदेश

Posted by

 Guru Gobind Singh Jayanti 2022: सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंहजी की जयंती इस बार 9 जनवरी को है| सिखों के इतिहास के सबसे महान योद्धा माने जाने वाले गुरु गोविंद सिंह की वीरता की कहानियां आज भी लोगों को याद हैं। इनका जन्‍म पटना में हुआ था और इनके पिता सिखों के दसवें गुरु तेगबहादुर थे। 

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: 09 जनवरी, गुरु गोविंद सिंहजी के महान संदेश

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: प्रति वर्ष 9 जनवरी को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh ji) की जयंती मनाई जाती है| गुरु तेग बहादुर (Guru Teg Bahadur) और माता गुजरी की इकलौती संतान गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब (Patna Saheeb) में हुआ था|

मुगल शासकों ने बहुत प्रयास किया कि तेग बहादुर इस्‍लाम कुबूल कर लें, लेकिन वे मुगलों के आगे नहीं झुके तो मंगल शासक औरंगजेब ने नवंबर 1675 में उनका सिर कलम करवा दिया था| उनकी मृत्‍यु के बाद 9 वर्ष की आयु में गुरु गोविंद सिंह ने पिता की गद्दी संभाली| 

READ IN ENGLISH- 

गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसमें खालसा सिखों को पांच ककार का सिद्धांत भी दिया| इस 5 ककार में कंघा, कड़ा, केश, कच्छा, और कृपाण शामिल हैं| यह सभी एक खालसा सिख के पास होना आवश्यक है| सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म रक्षा के लिए अपने परिवार को कुर्बान कर दिया था|  

गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन- 

1. मनुष्य से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है|
2. मुझको सदा उसका सेवक ही मानो, और इसमें किसी भी प्रकार का संदेह मत रखना|
3. निर्बल पर कभी अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत होना, वरना विधाता आप का ही खून बहाएगा|
4. भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं|
5. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें|
6. जब आप अपने अन्दर बैठे अहंकार को मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति की प्राप्त होगी|
7. जो भी कोई मुझे भगवान कहता हैं, वो नर्क में जाएगा| 
8. अज्ञानी व्यक्ति पूरी तरह से अंधा है, वह मूल्यवान चीजों की कद्र कभी नहीं करता है|
9. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं|
10. जब इंसान के पास सभी तरीके विफल हो जाएं, तब ही हाथ में तलवार उठाना सही है|

Find More Important Days News

News Keywords

10th guru gobind singh ji,guru gobind signhji,Guru Gobind Singh jayanti 2022,important quotes of guru gobind singh,trendingwidget, गुरु गोबिंद सिंह,गुरु गोबिंद सिंहजी के संदेश,गुरु गोबिंदजी के महान संदेश, guru gobind singh jayanti 2020, guru gobind singh jayanti 2021, guru gobind singh jayanti 2022, guru gobind singh jayanti 2021 in hindi, guru gobind singh jayanti 2023, guru gobind singh jayanti 2022 wishes, guru gobind singh jayanti wikipedia, guru gobind singh jayanti quotes, guru gobind singh sons, guru gobind singh family, guru gobind singh ji height, guru gobind singh quotes, guru gobind singh father name, guru gobind singh ji wife, guru gobind singh jayanti 2021, guru gobind singh ancestors

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *