, ,

Budget Session 2022: बजट में छोटे किसानों, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस?

Posted by

 Budget session of Parliament: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र 2022 की शुरुआत करते हुए संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी से लेकर इस दौरान चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी| 

Budget Session 2022: बजट में छोटे किसानों, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस?

Budget Session 2022: संसद का बजट सत्र 2022 की शुरुआत 31 जनवरी से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई| कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जिक्र कर राष्ट्रपति ने अपना अभिभाषण की शुरूआत की| राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में छोटे किसानों और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया| उन्होंने तीन तलाक कानून का भी जिक्र किया|

बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ होती है| बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा| जिसके बीच में एक महीने का ब्रेक होगा| बजट सत्र के समय दोनों सदनों का समय अलग-अलग होगा – राज्यसभा की बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी| 

बजट 2022 की मुख्य बिंदु:- 

– बजट से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण में कहा कि सरकार ने रिकॉर्ड उत्पादन को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड सरकारी खरीद की| वर्ष 2020-21 में कृषि निर्यात में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की| यह निर्यात लगभग 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया|

READ IN ENGLISH:-Click Here

– देश के 80 प्रतिशत किसान छोटे किसान हैं, उनके हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए गए|

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरे प्रयास कर रही है| गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है|

– भारत में सबसे बड़ा फूड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है और इसे मार्च 2022 तक बढ़ाया गया|

– सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय कदम है|

– बेटे-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में प्रस्तुत किया है| मुद्रा योजना के माध्यम देश की माताओं-बहनों की उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा दिया गया है| ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं|

Find More National News


News Keywords:- 

Budget Session 2022, budget session of parliament, budget session of parliament 2022,Parliament Budget Session, Parliament Budget Session 2022,Ram Nath Kovind,Ram Nath Kovind speech in parliament,India Budget 2022, Union Budget 2022 News, Live Budget updates, India Budget announcements, Budget 2022 News, Budget 2022 Date, Kissan Budget, Budget for poor people, Ramnath kovind News, Ramnath Kovind Latest News, Ramnath Kovind on Budget 2022,बजट सत्र 2022,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *