, ,

Budget 2022: इस बार के बजट में आम आदमी के लिए क्या हो सकता है …

Posted by

Budget 2022: बजट सत्र का पहला भाग 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, 1 महीने के अवकास के बाद सत्र 13 मार्च को फिर से शुरू होगा|

Budget 2022: इस बार के बजट में आम आदमी के लिए क्या हो सकता है ...

Budget 2022: बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ होती है| बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा| जिसके बीच में एक महीने का ब्रेक होगा| बजट सत्र के समय दोनों सदनों का समय अलग-अलग होगा – राज्यसभा की बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी| 

नौकरीपेशा वर्ग को भी इस बजट से कई उम्मीदें हैं| इस बार टैक्स छूट की लिमिट (Tax Exemption limit) को भी बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है, जो पिछले करीब 8 सालों से नहीं बढ़ी है| सेक्शन 80सी के तहत मिलने वाले डिडक्शन (80C Deduction Limit) को भी बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है|

READ IN ENGLISH:- Click Here

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के मुताबिक किसी एक खास साल में केंद्र सरकार के वित्तीय ब्योरे को संघीय बजट कहा जाता हैं| संविधान के मुताबिक सरकार को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में संसद में बजट पेश करना होता है| वित्त वर्ष की अवधि मौजूदा वर्ष के 1 अप्रैल से अगले साल के 31 मार्च तक होती है. सरकार की ओर पेश वित्तीय ब्योरे में किसी खास वित्त वर्ष में केंद्र सरकार की अनुमानित प्राप्तियों (राजस्व और अन्य प्राप्तियां) और खर्चे को दिखाया जाता है|

क्या उम्मीद है बजट 2022 से-

  • टैक्स छूट की बेसिक लिमिट बढ़े
  • स्टैंडर्ड डिडक्शन में बढ़ोतरी हो|
  • मेडिकल खर्चों पर टैक्स छूट बढ़े|
  • तीन साल की एफडी हो सकती है टैक्स फ्री|
c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *