,

Bobby Deol Birthday: करियर में कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं बॉबी देओल

Posted by

 Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ| बॉबी देओल का पूरा नाम विजय सिंह देओल है|

Bobby Deol Birthday: करियर में कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुके हैं बॉबी देओल


Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ| बॉबी देओल का पूरा नाम विजय सिंह देओल है| बॉबी सबसे पहले ‘धर्मवीर’ फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आए थे| बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था।  बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 1995 में ‘बरसात’ रिलीज हुई थी।

शुरूआती करियर: 

बॉबी ने अपने करियर में ‘बरसात’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, और ‘अजनबी’ जैसी फिल्में की| बॉबी को ‘हमराज’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था| लेकिन कुछ सालों बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया| जिसके बाद बॉबी डिप्रेशन में चले गए थे| अपना करियर शुरू करने के एक साल बाद ही तान्या से शादी कर ली थी| मुश्किल दौर में उनकी पत्नी तान्या ने उन्हें फाइनेंशियली काफी सपोर्ट किया| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

 रेस 3 व आश्रम से वापसी: 

सलमान खान की फिल्म रेस 3 के बाद बॉबी की किस्मत थोड़ी बदली लेकिन वेब सीरीज आश्रम ने तो उनके करियर में चार चांद लगा दिए| बॉबी देओल की जबरदस्त एक्टिंग ने इस वेब सीरीज में जान फूंक दी और लोगों के बीच यह सीरीज बहुत मशहूर हुई| इसमें उन्होंने एक आध्यात्मिक बाबा का किरदार निभाया है|

 

बॉबी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं| बॉबी के मुंबई में दो चाइनीज रेस्त्रां हैं| बॉबी के एक रेस्त्रां का नाम Someplace Else है। इसके अलावा दूसरे रेस्त्रां का नाम ‘सुहाना’ है। बॉबी का मुंबई के जुहू में एक लग्जरी घर है| बॉबी की पत्नी तान्या का ‘द गुड अर्थ’ के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है| तान्या बतौर डिजाइनर अपना काम कर रही हैं|

Find More Entertainment News


News Keywords:- 

entertainment,bollywood, Bobby Deol, Bobby Deol Birthday, Actor Bobby Deol, Bobby Deol Movies, Bobby Deol Wife, Bobby Deol Upcoming Movies, बॉबी देओल, बॉबी देओल जन्मदिन, अभिनेता बॉबी देओल, बॉबी देओल फिल्में, बॉबी देओल पत्नी, बॉबी देओल अपकमिंग फिल्म, bobby deol birthday special, bobby deol son, bobby deol age, bobby deol series, bobby deol net worth, bobby deol family, bobby deol instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *