Ramanujan Prize 2021: प्रोफेसर नीना गुप्ता कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणितज्ञ हैं| वे रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं|
Ramanujan Prize 2021: हाल ही में, कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट (ISI) की प्रोफेसर नीना गुप्ता (Neena Gupta) को गणित के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक रामानुजम प्राइज फॉर यंग मैथमेटिशियन से सम्मानित किया गया है| प्रोफेसर नीना गुप्ता रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला बन गई हैं|
मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अनुसार नीना गुप्ता का नाम इतिहास में दर्ज किया जा चुका है क्योंकि यह पुरस्कार पाने वाली वह चौथी भारतीय और विश्व की तीसरी महिला है| प्रोफेसर नीना गुप्ता कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणितज्ञ हैं| उन्हें ‘एफाइन बीजीय ज्यामिति’ और ‘कम्यूटेटिव बीजगणित’ में उत्कृष्ट कार्य के लिये रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
READ IN ENGLISH-
अन्य पुरस्कार
नीना गुप्ता को वर्ष 2019 में शांति स्वरूप भटनागर प्राइज फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिला था| उन्हें साल 2014 में अलजेब्रिक जियोमेट्रो के फील्ड में Zariski cancellation problem को सॉल्व करने के लिए नेशलन साइंट अकेडमी की तरफ से उन्हें यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया था|
रामानुजन पुरस्कार:
यह पुरस्कार रामानुजन श्रीनिवास की स्मृति में, प्रति वर्ष विकासशील देशो में युवा गणितज्ञों को दिया जाता है, जो 45 वर्ष से कम आयु के होते हैं| इसे इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फ़िज़िक्स (ICTP) रामानुजन पुरस्कार भी कहा जाता है| रामानुजन पुरस्कार वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है|
श्रीनिवास रामानुजन:
श्रीनिवास रामानुजन एक भारतीय गणितज्ञ थे जिनका जन्म 22 दिसंबर, 1887 को इरोड गाँव में हुआ था| उन्होंने संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण, अनंत श्रृंखला और निरंतर अंशों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| उनके कार्यो को एक अंग्रेजी गणितज्ञ हार्डी द्वारा पहचाना गया. हार्डी ने साल 1913 में रामानुजन को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया| वे तपेदिक से पीड़ित थे| जिसके चलते 26 अप्रैल, 1920 को मात्र 32 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था|
70th Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का ताज
Post a Comment
Thanks For Visiting...Keep learning...!