, ,

IPL 2022 Retention: जानें कोनसी टीम ने किस-किस खिलाड़ी को रिटेन किया?, पढ़ें रिटेंशन की पूरी लिस्ट

Posted by

IPL 2022 Retention: आइपीएल की 8 टीमों ने 27 खिलाड़ी रिटेन किया हैं| जिनमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं| वहीं, रोहित शर्मा ओर ऋषभ पंत को सर्वाधिक 16 करोड़ मे रिटेन किया गया है|

IPL 2022 Retention: जानें कोनसी टीम ने किस-किस खिलाड़ी को रिटेन किया?, पढ़ें रिटेंशन की पूरी लिस्ट
IPL 2022 Retention: Full list of players retained by all 8 franchises

IPL 2022 Retention: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी| रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है| जबकि राशिद खान, डेविड वॉर्नर, हार्दिक पंड्या, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया गया है|

आइपीएल की 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ी रिटेन किए हैं| जिसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं| मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है| जबकि 3-3 खिलाड़ी रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रायल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया हैं| वहीं,पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ी रिटेन किया हैं|

आईपीएल 2022 में दस टीमों को हिस्सा लेंगी| जबकि दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में मेगा ऑक्शन आयोजित किया जाएगा | ऐसे में कई बड़े नामों की इस बार ऑक्शन में बोली लगेगी| आईपीएल की किस टीम ने कितने रुपयों में खिलाड़ियों को रिटेन किया है, यहां पूरी लिस्ट पढ़ें…

Read In English- IPL 2022 Retention

IPL 2022 Retention: Full list of players retained by all 8 franchises

राजस्थान रायल्स  

राजस्थान रायल्स  

राजस्थान रायल्स ने दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है| राजस्थान ने संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपये, जोस बटलर को 10 करोड़ रुपये और यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आइपीएल 2022 के लिए दो खिलाड़ी भारतीय हैं और दो ही खिलाड़ी विदेशी शामिल हैं| कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल को 12 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़, वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ और सुनील नरेन को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आइपीएल 2022 के लिए तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है| सीएसके ने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में, एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में, मोइन अली को 8 करोड़ रुपये में और रितुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

सनराइजर्स हैदराबाद 

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ी को रिटेन किया है| सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में और उमरान मलिक और अब्दुल समद को 4-4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

पंजाब किंग्स 

पंजाब किंग्स 

पंजाब किंग्स टीम ने सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी को रिटेन किया हैं| मयंक अग्रवाल को पंजाब की फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये और अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली कैपिटल्स 

दिल्ली कैपिटल्स ने आइपीएल 2022 के लिए तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है| दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में रिषभ पंत, 9 करोड़ रुपये में अक्षर पटेल, साढ़े 7 करोड़ रुपये में पृथ्वी शा और साढ़े 6 करोड़ रुपये में एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया है|

मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस ने आइपीएल 2022 के लिए तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है| मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये, जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ रुपये, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपये और किरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आइपीएल 2022 के लिए दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन किया है आरसीबी ने विराट कोहली को 15 करोड़ रुपये में, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है|

Find More Sports News

KEYWORD HIGHLIGHT

IPL 2022 Retention , IPL 2022 Retention list, IPL 2022 Retention price, IPL 2022 Retention players list,Full list of players retained ipl 2022 mega aution, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रायल्स, सनराइजर्स हैदराबाद,पंजाब किंग्स, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, राशिद खान, डेविड वॉर्नर, हार्दिक पंड्या, शिखर धवन,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *