For more Updates follow to our Telegram Channel Get now!

Table of Content

Indian Navy Day 2021: 04 December, जानें सब कुछ

India Pakistan War 1971, National Navy Day, Naitonal navy Day 2021, Indian Maritime Boarder, indian navy day 2021 in hindi, important day, current aff

 Indian Navy Day 2021: 04 December, जानें सब कुछ 

Indian Navy Day 2021: 04 December, जानें सब कुछ


Indian navy day 2021: प्रति वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है| नेवी डे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है| इस दिन नौसेना के जाबाजों को याद किया जाता है|


भारत में नौसेना दिवस सबसे पहले रॉयल नेवी के ट्रॉफैग्लर डे के साथ मनाया जाता था| 21 अक्टूबर 1944 को रॉयल इंडियन नेवी ने पहली बार नौसेना दिवस मनाया था| इसे मनाने का उद्देश्य आम लोगों में नौसेना के बारे में जागरूकता बढ़ना था| उसके बाद 1945 से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नौसेना दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाने लगा| इसके बाद 1972 तक नौसेना दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता रहा और 1972 से अभी तक इसे 4 दिसंबर को ही मनाया जाता है|


Read IN ENGLISH


भारतीय नौसेना, भारत की सशस्त्र सेना की समुद्री शाखा है| इसका नेतृत्व नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है| 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है| इंडियन नेवी (Indian Navy Day 2021) का मुख्यालय मुंबई में स्थित है|  


भारतीय नौसेना की ताकत एक नजर में

  • विश्व रैंकिंग:4
  • कुल जहाजों की संख्या: 285
  • फ्राइगेट्स- 13
  • विध्वंसक पोत- 10
  • कोर्वेट्स - 23
  • सबमरीन्स की संख्या:17
  • निगरानी जहाजों की संख्या:139


Post a Comment

Thanks For Visiting...Keep learning...!