For more Updates follow to our Telegram Channel Get now!

Table of Content

Human Rights Day 2021: जानें 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व मानवाधिकार दिवस

Human Rights Day 2021, Human Rights Day date, Human Rights Day hindi, Human Rights Day, international Human Rights Day 2021, theme

 Human Rights Day 2021: विश्व मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक फेलना और इनके पालन के लिए प्रतिबद्ध करना है|

Human Rights Day 2021: जानें 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व मानवाधिकार दिवस


Human Rights Day 2021: प्रति वर्ष 10 दिसंबर को विश्व स्तर पर मानव अधिकारों के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है| मानवाधिकार में मुख्य रूप से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार तथा नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं शामिल हैं| 


पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है| इस दिवस पर ‘दूसरों के अधिकारों के लिए कदम उठाना’ विशेष उद्देश्य के रूप में शामिल किया गया है| इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इनके पालन के लिए प्रतिबद्ध करना है|


मानव अधिकार  

किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार ही मानवाधिकार है| भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले के लिए सजा का प्रावधान भी है|


READ IN ENGLISH- 


इतिहास

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 10 दिसम्बर 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को अपनाया गया था| उसी दिन से ही इस दिवस को मनाया जा रहा है| पहली बार 48 देशों ने संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के साथ इस दिन को मनाया था| वर्ष 1950 में महासभा द्वारा प्रस्ताव 423 (v) पारित करके सभी देशों एवं संस्थाओं को इसे अपनाये जाने के लिए आग्रह किया गया था| यूएनजीए ने दिसंबर 1993 में इसे प्रतिवर्ष मनाये जाने के लिए घोषणा की| 


मानवाधिकार दिवस 2021 की थीम

मानवाधिकार दिवस 2021 का थीम "असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना है"| इस वर्ष का विषय 'समानता' और यूडीएचआर के अनुच्छेद 1 से संबंधित है जो कहता है कि 'सभी मनुष्य स्वतंत्र और सम्मान और अधिकारों में समान हैं|


भारत ने 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून बना था| भारत सरकार ने 12 अक्‍टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया | इस आयोग के कार्यक्षेत्र में नागरिक और राजनीतिक के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार आते हैं|


Find More Important Days News

Post a Comment

Thanks For Visiting...Keep learning...!